Sunday, August 30, 2009

एक शख्स शहर सूना कर गया...


पूर्व जिला कलक्टर श्यामसुन्दर बिस्सा के ससम्मानसमारोह में भावुक हुए लोग
किसी शायर की लिखी गज़ल की पंक्तियां शनिवार शाम जालोर क्लब में उस समय चरितार्थ हो उठी, जब पूर्व जिला कलक्टर श्यामसुन्दर बिस्सा के समारोह में लोग भावुक हो उठे। अपने आप में ऐतिहासिक रहे इस आयोजन में सैकड़ों लोगों ने बिस्सा को विकास पुरुष की संज्ञा देते हुए उनका अभिनंदन किया।

समारोह को संबोधित करते हुए बिस्सा ने कहा कि जालोरवासियों से मिला प्यार वे भूल नहीं पाएंगे। उन्होंने कहा कि मैंने तो स्वान्त: सुखा के लिए किया इससे लोक हिताय हो गया तो यह ईश्वर की लीला है। उन्होंने लोगों को बाह्य समाज में विकास के साथ-साथ जीवनमूल्यों में चैतन्यता लाने का आहवान किया। आयोजन समिति के संयोजक मदनराज बोहरा ने जिला कलक्टर द्वारा करवाए गए कार्यों पर प्रकाश डालते हुए उन्हें एक सच्चा प्रेरक बताया। अधिवक्ता मधुसूदन व्यास ने बताया कि ऐसा लगता है कि हमें इनसे मोह हो गया है। उन्होंने कृष्ण और गोपियों का उदाहरण देते हुए बिस्सा को जालोर की आत्मा में बसा बताया। कर्मचारी महासंघ के जिलाध्यक्ष दलपतसिंह आर्य ने बिस्सा की छपरी को अनुपम उदाहरण बताते हुए नए जिला कलक्टर के.के. गुप्ता से बिस्सा द्वारा अधूरे छोड़े गए कार्यों पर क्रियान्वयन करने की अपील की। पुलिस उप अधीक्षक उमेश ओझा ने कहा कि सरकारी सेवा में समय नहीं कार्य को महत्त्वपूर्ण माना जाता है। उन्होंने कहा कि बिस्सा ने अल्प समय में सबसे स्नेह रखते हुए अनुकरणीय एवं महžवपूर्ण कार्य किए हैं। इस दौरान नवागंतुक कलक्टर के.के. गुप्ता ने भी संबोधित करते हुए बिस्सा के कार्यकाल में अधूरे छूटे कायोZ को यथासंभव पूरा करने का विश्वास दिलाया। इससे पूर्व आयोजन समिति के लोगों एवं करीब तीस संस्थाओं ने बिस्सा एवं श्रीमती बिस्सा का माल्यार्पण, शॉल, खेसला, प्रतीक, अभिनंदन पत्र और जालोर के ऐतिहासिक चित्र भेंटकर अभिनंदन किया। कार्यक्रम का सरस संचालन वरिष्ठ लेखाधिकारी ईश्वरलाल शर्मा एवं अनिल शर्मा ने किया। इस दौरान अतिरिक्त जिला कलक्टर महीपालसिंह उज्जवल, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक यू.एल. छानवाल, ईश्वर मेहता, दीपसिंह धनानी, रवीन्द्रसिंह बालावत, शांतिलाल शर्मा, मोहनलाल सिद्धावत, कुलदीपसिंह राठौड़, लक्ष्मीनारायण अग्रवाल, राजू चौधरी, के.एन. भाटी, विक्रमसिंह रातड़ी, एस.एस. पणिया, भवानीसिंह मंडलावत, दिनेशचंद्र व्यास, जानकीलाल नाग, धनपत बोहरा, राजेन्द्रसिंह देणोक, प्रदीपसिंह बीदावत, हिंगलाजदान चारण, अश्विन राजपुरोहित, राजू जानी, साबिर सागर, अचलेश्वर आनंद, श्रीमती मंजूलता व्यास, श्रीमती सरजूबाला मत्तड़ व श्रीमती विमला सनाढ्य समेत जिले के सैकड़ों गणमान्य लोग मौजूद रहे।

इन्होंने किया अभिनंदन
जालोर लायंस क्लब, महावीर इन्टरनेशनल सोसायटी, रोटरी क्लब, मचेZट एसोसिएशन, जालोर ग्रेनाइट एसोसिएशन, जिला उद्योग संघ व इंजीनियर कोरम शामिल होंगे। संवित साधनायन, बार एसोसिएशन, टेक्स बार एसोसिएशन, जिला ड्रगिस्ट-केमिस्ट एसोसिएशन, जालोर पैट्रोलियम डीलर एसोसिएशन, ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन, ट्रक यूनियन, हिन्दू सेवा समिति व माइनिंग एसोसिएशन भी आयोजन समिति में सहभागिता निभाएंगी। इसी दौरान वीर कान्हडदेव कृषि उपज मंडी समिति, बस स्टैंड एसोसिएशन, बस ऑपरेटर यूनियन, जालोर नागरिक बैंक, जिला उपभोक्ता भण्डार, भक्त प्रहलाद उत्सव समिति, आर्य वीर दल, पूर्व सैनिक कल्याण समिति, जालोर पेंशनर समाज, क्षत्रिय युवक संघ तथा कर्मचारी महासंघ समेत जिले की करीब तीन दर्जन से अधिक संस्थाओं ने बिस्सा का अभिनंदन किया।
परिचय
राजस्थान जेल सेवा से आईएएस बने श्री श्यामसुन्दर बिस्सा ने वर्ष 2009 की पहली जनवरी को जालोर में जिला कलक्टर का पदभार ग्रहण किया। सतत साधनाशील इस व्यक्तित्व ने मात्र कुछ ही दिनों में जालोरवासियों में एक जज्बा भरकर यह सिखाया कि विकास कहीं ओर से नहीं आता। यह लोगों के भीतर ही होता है। सिरे मंदिर और दुर्ग तक की दुर्गम पैदल चढ़ाई हो या शहर का पैदल भ्रमण बिस्सा ने सदैव आम व्यक्ति की तरह सोचकर कुशल प्रशासक का दायित्व निभाया। इन महीनों में उन्होंने लोगों को प्रेरणा देकर उनके दिलों में चेतना की सरिता प्रवाहित की और उन्हें अहसास दिलाया कि पैसा ही सबकुछ नहीं होता। निष्काम कर्म का भाव हो तो विकास की सरिता स्वत प्रवाहित होती है।

Wednesday, August 19, 2009

तोपखाना


जालोर नगर के मध्य में परमार राजा भोज के काल में निर्मित एक भव्य संस्कृत पाठशाला एवम् देवालय के हिस्से मौजूद है जो सदियाँ बीतने पर भी अपनी पूरी भव्यता को संजाये हैं। राजा भोज संस्कृत साहित्य का अधिकारी विद्वान् थे उन्होंने के प्रचार-प्रसार के लिये अनेक शालायें बनवाईं जिनमें भोज की राजधानी धार, अजमेर तथा जालोर में बनवाई गई तीनों पाठशालायें एक ही आकृति की हैं। आजकल धार की संस्कृत पाठशाला एवम् देवालय कमल मौला की मिस्जद के नाम से, अजमेर की पाठशाला एवम् देवालय ढाई दिन का झोंपडा के नाम से तथा जालोर की पाठशाला तोपखाना के नाम से जानी जाती है।

राठौड़ राजाओं के‘शासनकाल में इसमें तोपे रखी जाती थीं इस कारण तोपखाना कहा जाने लगा।आजादी के बाद रसद विभाग ने इसे अनाज का भण्डार बनाया था। यह पुरातत्व विभाग की धरोहर है यहां एक चौकीदार रहता है। वर्तमान में इसे देखने हेतु प्रति पर्यटक से 2 रुपए एवम् विद्यार्थी से एक रुपए का‘शुल्क वसूला जाता है।

इसे देखने के लिए पंचायत समिति कार्यालय से सीधी वाली सड़क जो कि बडी पोल से होकर जाती है से जाया जा सकता है वैसे तिलक द्वार से होकर भी तोपखाने तक सीधा रास्ता जाता है।
जालोर स्थित पाठशाला में पत्थरों पर अत्यन्त बारीक एवम् सुन्दर कारीगरी की गई है। दोनो ओर के पाश्र्वों में छोटे-छोटे देवालय बने हुए हैं जिनमें अब कोई प्रतिमा स्थापित नहीं है। प्रवेश द्वार के ठीक सामने मुख्य आहता बना हुआ है। जिसके विशाल स्तंभों पर छत टिकी हुई है। प्रत्येक स्तंभ अपनी बारीक कारीगरी से दर्शक को घंटों तक बान्धे रख सकता है। इन पर उत्कीर्ण फूल, घन्टे, जंजीरें, लता, हाथी तथा ज्यामितीय आकृतियां मध्यकालीन कला वैभव का मुंह बोलता उदाहरण है। मुख्य प्रांगण के दाहिने कोने में एक कक्ष भूमि से लगभग 10 फीट ऊपर बना है। जिस पर जाने के लिये सीढ़िया बनी हैं। यहां संभवत: आचार्य के बैठने की व्यवस्था थी जहां से वे बड़ी संख्या में उपस्थित विद्यार्थियों को एक साथ सम्बोधित कर सकते थे।
इस स्मारक में आज भी 276 खम्भे हैं जो कि इसकी समृद्धता का प्रतीक है। मुख्यद्वार से प्रवेश करते समय बाईं ओर को एक भग्न देवालय अलग से बना हुआ है जहां संभवत: शिवलिंग स्थापित था। अब यहां विभिन्न देव मूतियां खण्डित अवस्था में पड़ी हैं। जिनमें शिव-पार्वती, गणेश तथा वाराह अवतार की मूर्तियां हैं।‘शाला में स्थित दाहिनी ओर का पाश्र्व अधूरी कला से सज्जित है। ऐसा प्रतीत होता है कि इसका निर्माण कार्य निरन्तर चल रहा था किन्तु किसी कारणवश इसका निर्माण कार्य अधूरा छूट गया।लगभग यही स्थिति मुख्य मण्डप के बाहर की ओर स्थित `आर्च´ की है जो बनाते बनाते अचानक अधूरे छोड़ दिए गए हैं। राज्य सरकार की ओर से पिछले तीन सालों में तोपखाने के विकास के लिए लाखों रुपए खर्च किए जाकर इसे दर्शनीय बनाने का प्रयास किया जा रहा है। वर्तमान में केमिकल ट्रीटमेंट से तोपखाने का रूप निखारा जा रहा है।

Monday, August 17, 2009

जालोर का स्वर्णगिरी दुर्ग

¸



जालोर की आन-बान-शान का प्रतीक जालोर दुर्ग आज भी अपने शौर्य की गाथा गाता है। यह दुर्ग राज्य सरकार के पुरातत्व विभाग की धरोहर है एवं वर्ष 1956 से संरक्षित स्मारक है। जालोर दुर्ग पर जाने के लिए शहर के मध्य से ढेडी-मेडी गलियों से होकर जाना पड़ता है।

जालोर दुर्ग नगर के दक्षिण में 1200 फीट ऊंची पहाडी पर स्थित है। दुर्ग में जाने के लिये एक टेढा-मेढा पहाडी रास्ता जाता है जिसकी ऊँचाई कदम-कदम पर बढ़ती हुई प्रतीत होती है। इस चढ़ाई को पार करने पर प्रथम द्वार आता है जिसे सूरजपोल करते है। धनुषाकार छत से आच्छादित यह द्वार आज भी बडा सुन्दर दिखाई देता है। इस पर छोटे-छोटे कक्ष बने हुए हैं जिनके नीचे के अन्त:पाश्र्वो में दुर्ग रक्षक रहा करते थे। तोपों की मार से बचने के लिये एक विशाल दीवार घूमकर दरवाजे को सामने से ढक लेती है। यह दीवार लगभग 25 फीट ऊँची तथा 15 फीट मोटी है। इस के पश्चात लगभग आधा मील चलने पर दुर्ग का दूसरा द्वार आता है जो धु्रुव पोल कहलाता है। यहां की नाकेबन्दी भी बडी महत्वपूर्ण थी। इस मोर्चे को जीते बिना दुर्ग में प्रवेश असंभव था।

तीसरा द्वार चान्दपोल कहलाता है जो अन्य द्वारों से अधिक भव्य, मजबूत एवम् सुन्दर है। यहां से रास्ते के दोनो तरफ साथ चलने वाली प्राचीर कई भागों में विभक्त होकर गोलाकर सुदीर्ध पर्वत प्रदेश को समेटती हुई फैल जाती है। तीसरे से चौथे द्वार के बीच का स्थल बडा सुरक्षित है। चौथा द्वार सिरे पोल कहलाता है। यहां पहुचने से पहले प्राचीर की एक पंक्ति बाई ओर से ऊपर उठकर पहाड़ी के शीर्ष भाग को छू लेती है ओर दूसरी दाहिनी ओर घूमकर गिरि श्रृंगो को समेटकर चक्राकार घूमती हुई प्रथम प्राचीर से आ मिलती है।

किले की लम्बाई पौन किलोमीटर तथा चौड़ाई लगभग आधा किलोमीटर है। इस समय यहां राजा मानसिंह का महल, दो बावडियां, एक शिव मिन्दर , देवी जोगमाया का मिन्दर, वीरमदेव की चौकी, तीन जैन मिन्दर, मिल्लकशाह दातार की दरगाह तथा मिस्जद स्थित है। जैन मिन्दरो में पाश्र्वनाथ का मिन्दर सबसे बड़ा एवं भव्य है। इस मंदिर के पीछे दीवारों पर अंकित मूर्ति शिल्प बेजोड़ है जो कि दशZको को सर्वाधिक आकषिZत करता है।

चौमुखा जैन मिन्दर से मानसिंह के महलों की ओर जाते समय ठीक तिराहे पर एक परमारकालीन कीर्ति स्तंभ एक छोटे चबूतरे पर आरक्षित स्थिति में खडा है। संभवत: परमारों की यही अन्तिम निशानी इस किले में बची है। मानव आकृति के कद का लाल पत्थर का यह कीर्ति स्तंभ अपनी कलापूर्ण गढ़ाई के कारण बरबस ही पर्यटकों का ध्यान अपनी ओर खींच लेता हैं। वषो पूर्व यह स्तंभ किसी बावड़ी की सफाई करते समय मिला था, जिसे यहां स्थापित कर दिया गया है।
( 2 )





मानसिंह के महलों में प्रवेश करते ही एक विशाल चौकोर सभा मण्डप आता है। जिसके दायीं ओर एक हॉल है। इस हॉल में एक टूटी-फूटी तोप गाड़ी व एक विशाल तोप पड़ी है। कुछ तोपें दुर्ग परिसर में इधर-उधर बिखरी पड़ी है। मानसिंह महल के ठीक नीचे आम रास्ते की तरफ ऊंचाई पर झरोखे बने हुए हैं जो कि प्रस्तर कला की उत्कृष्ट निशानी है। इसी महल में दो मंजिला रानी महल है। उसके चौक में भूमिगत बावड़ी बनी हुई है जोकि अब दशZको के लिये बन्द कर दी गई है। महल में बडे़-बडे़ कोठार बने हुए हैं जिनमें धान, घी आदि भरा रहता था महल के पीछे पगडण्डियों से रास्ता शिव मिन्दर की ओर जाता है। जहां एक श्वेत प्रस्तर का विशाल शिवलिंग स्थित है। मिन्दर के पिछवाडे में बावड़ी की तरफ एक रास्ता जाता है जहां पर चामुण्डा देवी का मिन्दर बना हुआ है। इस मिन्दर में एक शिलालेख लगा हुआ है जिसमें युद्ध से घिरे हुए राजा कान्हड़देव को देवी भगवती द्वारा चमत्कारिक रूप से तलवार पहुंचाने की सूचना उत्कीर्ण है।
वीरमदेव की चौकी पहाड़ी की सबसे ऊंची जगह पर दक्षिण पूर्व ही ओर स्थित है। यहां से बहुत दूर-दूर तक का दृश्य देखा जा सकता है। यहां जालोर राज्य का ध्वज लगा रहता था। वर्तमान में इसके पास ही एक मिस्जद है। अंग्रेजों के विरुद्ध किए गए स्वतन्त्रता आन्दोलन के दौरान गणेशलाल व्यास, मथुरादास माथुर, फतहराज जोशी एवम् तुलसीदास राठी आदि नेताओं को इसी किले में नजरबन्द किया गया था।

इसलिए भी है विशेष महत्त्व
जालोर दुर्ग मारवाड़ का सुदृढ़ गढ़ है। इसे परमारों ने बनवाया था। यह दुर्ग क्रमश: परमारों, चौहनों और राठौड़ों के आधीन रहा। यह राजस्थान में ही नही अपितु सारे देश में अपनी प्राचीनता, सुदृढ़ता और सोनगरा चौहानों के अतुल शौर्य के कारण प्रसिद्ध रहा है। जालौर जिले का पूर्वी और दक्षिणी भाग पहाड़ी शृंखला से आवृत है। इस पहाड़ी श्रृंखला पर उस काल में सघन वनावली छायी हुई थी। अरावली की श्रृंखला जिले की पूर्वी सीमा के साथ-साथ चली गई है तथा इसकी सबसे ऊँची चोटी ३२५३ फुट ऊँची है। इसकी दूसरी शाखा जालौर के केन्द्र भाग में फैली है जो २४०८ फुट ऊँची है। इस श्रृंखला का नाम सोनगिरि है। सोनगिरि पर्वत पर ही जालौर का विशाल दुर्ग विद्यमान है। प्राचीन शिलालेखों में जालौर का नाम जाबालीपुर और किले का नाम सुवर्णगिरि मिलता है। सुवर्णगिरि शब्द का अपभ्रंशरुप सोनलगढ़ हो गया और इसी से यहां के चौहान सोनगरा कहलाए। जहां जालौर दुर्ग की स्थिति है उस स्थान पर सोनगिरि की ऊँचाई २४०८ फुट है। यहां पहाड़ी के शीर्ष भाग पर ८०० गज लम्बा और ४०० गज चौड़ा समतल मैदान है। इस मैदान के चारों ओर विशाल बुजाç और सुदृढ़ प्राचीरों से घेर कर दुर्ग का निर्माण किया गया है। गोल बिन्दु के आकार में दुर्ग की रचना है जिसके दोनों पार्श्व भागों में सीधी मोर्चा बन्दी युक्त पहाड़ी पंक्ति है। दुर्ग में प्रवेश करने के लिए एक टेढ़ा-मेढ़ा रास्ता पहाड़ी पर जाता है। अनेक सुदीर्घ शिलाओं की परिक्रमा करता हुआ यह मार्ग किले के प्रथम द्वार तक पहुँचता है। किले का प्रथम द्वार बड़ा सुन्दर है। नीचे के अन्त: पाश्वाç पर रक्षकों के निवास स्थल हैं। सामने की तोपों की मार से बचने के लिए एक विशाल प्राचीर धूमकर इस द्वार को सामने से ढक देती है। यह दीवार २५ फुट ऊँची एंव १५ फुट चौड़ी है। इस द्वार के एक ओर मोटा बुर्ज और दूसरी ओर प्राचीर का भाग है। यहां से दोनों ओर दीवारों से घिरा हुआ किले का मार्ग ऊपर की ओर बढ़ता है। ज्यों-ज्यों आगे बढ़ते हैं नीचे की गहराई अधिक होती जाती है। इन प्राचीरों के पास मिट्टी के ऊँचे स्थल बने हुए हैं जिन पर रखी तोपों से आक्रमणकारियों पर मार की जाती थी। प्राचीरों की चौड़ाई यहां १५-२० फुट तक हो जाती है। इस सुरक्षित मार्ग पर लगभग आधा मील चढ़ने के बाद किले का दूसरा दरवाजा दृष्टिगोचर होता है। इस दरवाजे का युद्धकला की दृष्टिकोण से विशेष महत्व है। दूसरे दरवाजे से आगे किले का तीसरा और मुख्य द्वार है। यह द्वार दूसरे द्वारों से विशालतर है। इसके दरवाजे भी अधिक मजबूत हैं। यहां से रास्ते के दोनों ओर साथ चलने वाली प्राचीर श्रंखला कई भागों में विभक्त होकर गोलाकार सुदीर्घ पर्वत प्रदेश को समेटती हुई फैल जाती है। तीसरे व चौथे द्वार के मध्य की भूमि बड़ी सुरक्षित है। प्राचीर की एक पंक्ति तो बांई ओर से ऊपर उठकर पहाड़ी के शीर्ष भाग को छू लेती है तथा दूसरी दाहिनी ओर घूमकर मैदानों पर छाई हुई चोटियों को समेटकर चक्राकार घूमकर प्रथम प्राचीर की पंक्ति से आ मिलती है। यहां स्थान-स्थान पर विशाल एंव विविध प्रकार के बुर्ज बनाए गए हैं। कुछ स्वतंत्र बुर्ज प्राचीर से अलग हैं। दोनों की ओर गहराई ऊपर से देखने पर भयावह लगती है। जालौर दुर्ग का निर्माण परमार राजाओं ने १०वीं शताब्दी में करवाया था। पश्चिमी राजस्थान में परमारो की शक्ति उस समय चरम सीमा पर थी। धारावर्ष परमार बड़ा शक्तिशाली था। उसके शिलालेखों से, जो जालौर से प्राप्त हुए हैं, अनुमान लगाया जाता है कि इस दुर्ग का निर्माण उसी ने करवाया था। वस्तुकला की दृष्टि से किले का निर्माण हिन्दु शैली से हुआ है। परंतु इसके विशाल प्रांगण में एक ओर मुसलमान संत मलिक शाह की मस्जिद है। जालौर दुर्ग में जल के अतुल भंड़ार हैं। सैनिकों के आवास बने हुए हैं। दुर्ग के निर्माण की विशेषता के कारण तोपों की बाहर से की गई मार से किले के अन्त: भाग को जरा भी हानि नही पहुँची है। किले में इधर-उधर तोपें बिखरी पड़ी हैं। ये तोपों विगत संघर्षमय युगों की याद ताजा करतीं है। १२वीं शताब्दी तक जालौर दुर्ग अपने निर्माता परमारों के अधिकार में रहा। १२वीं शताब्दी में गुजरात के सोलंकियों ने जालौर पर आक्रमण करके परमारों को कुचल दिया और परमारों ने सिद्धराज जयसिंह का प्रभुत्व स्वीकार कर लिया। सिद्धराज की मृत्यु के बाद कीर्कित्तपाल चौहान ने दुर्ग को घेर लिया। कई माह के कठोर प्रतिरोध के बाद कीर्कित्तपाल इस दुर्ग पर अपना अधिकार करने में सफल रहा। कीर्कित्तपाल के पश्चात समर सिंह और उदयसिंह जालौर के शासक हुए। उदय सिंह ने जालौर में १२०५ ई० से १२४९ ई० तक शासन किया। गुलाम वंश के शासक इल्तुतमिश ने १२११ से १२१६ के बीच जालौर पर आक्रमण किया। वह काफी लंबे समय तक दुर्ग का घेरा डाले रहा। उदय सिंह ने वीरता के साथ दुर्ग की रक्षा की पंरतु अन्तोगत्वा उसे इल्तुतमिश के सामने हथियार डालने पड़े। इल्लतुतमिश के साथ जो मुस्लिम इतिहासकार इस घेरे में मौजूद थे, उन्होंने दुर्ग के बारे में अपनी राय प्रकट करते हुए कहा है कि यह अत्यधिक सुदृढ़ दुर्ग है, जिनके दरवाजों को खोलना आक्रमणकारियों के लिए असंभव सा है।जालौर के किले की सैनिक उपयोगिता के कारण सोनगरा चौहान ने उसे अपने राज्य की राजधानी बना रखा था। इस दुर्ग के कारण यहां के शासक अपने आपको बड़ा बलवान मानते थे। जब कान्हड़देव यहां का शासक था, तब १३०५ ई० में अलाउद्दीन खिलजी ने जालौर पर आक्रमण किया। अलाउद्दीन ने अपनी सेना गुल-ए-बहिश्त नामक दासी के नेतृत्व में भेजी थी। यह सेना कन्हड़देव का मुकाबला करने में असमर्थ रही और उसे पराजित होना पड़ा। इस पराजय से दुखी होकर अलाउद्दीन ने १३११ ई० में एक विशाल सेना कमालुद्दीन के नेतृत्व में भेजी लेकिन यह सेना भी दुर्ग पर अधिकार करने में असमर्थ रही। दुर्ग में अथाह जल का भंड़ार एंव रसद आदि की पूर्ण व्यवस्था होने के कारण राजपूत सैनिक लंबे समय तक प्रतिरोध करने में सक्षम रहते थे। साथ ही इस दुर्ग की मजबूत बनावट के कारण इसे भेदना दुश्कर कार्य था। दो बार की असफलता के बाद भी अलाउद्दीन ने जालौर दुर्ग पर अधिकार का प्रयास जारी रखा तथा इसके चारों ओर घेरा डाल दिया। तात्कालीन श्रोतों से ज्ञात होता है कि जब राजपूत अपने प्राणों की बाजी लगा कर दुर्ग की रक्षा कर रहे थे, विक्रम नामक एक धोखेबाज ने सुल्तान द्वारा दिए गए प्रलोभन में शत्रुओं को दुर्ग में प्रवेश करने का गुप्त मार्ग बता दिया। जिससे शत्रु सेना दुर्ग के भीतर प्रवेश कर गई। कन्हड़देव व उसके सैनिकों ने वीरता के साथ खिलजी की सेना का मुकाबला किया और कन्हड़देव इस संघर्ष में वीर गति को प्राप्त हुआ। कन्हड़देव की मृत्यु के पश्चात भी जालौर के चौहानों ने हिम्मत नही हारी और पुन: संगठित होकर कन्हड़देव के पुत्र वीरमदेव के नेतृत्व में संघर्ष जारी रखा परंतु मुठ्ठी भर राजपूत रसद की कमी हो जाने के कारण शत्रुओं को ज्यादा देर तक रोक नही सके। वीरमदेव ने पेट में कटार भोंककर मृत्यु का वरण किया। इस संपूर्ण घटना का उल्लेख अखेराज चौहान के एक आश्रित लेखक पदमनाथ ने "कन्हड़देव प्रबंध" नामक ग्रंथ में किया है। महाराणा कुंभा के काल (१४३३ ई० से १४६८ ई०) में राजस्थान में जालौर और नागौर मुस्लिम शासन के केन्द्र थे। १५५९ ई० में मारवाड़ के राठौड़ शासक मालदेव ने आक्रमण कर जालौर दुर्ग को अल्प समय के लिए अपने अधिकार में ले लिया। १६१७ ई० में मारवाड़ के ही शासक गजसिंह ने इस पर पुन: अधिकार कर लिया। १८वीं शताब्दी के अंतिम चरण में जब मारवाड़ राज्य के राज सिंहासन के प्रश्न को लेकर महाराजा जसवंत सिंह एंव भीम सिंह के मध्य संघर्ष चल रहा था तब महाराजा मानसिंह वर्षों तक जालौर दुर्ग में रहे। इस प्रकार १९वीं शताब्दी में भी जालौर दुर्ग मारवाड़ राज्य का एक हिस्सा था। मारवाड़ राज्य के इतिहास में जालौर दुर्ग जहां एक तरफ अपने स्थापत्य के कारण विख्यात रहा है वहीं सामरिक व सैनिक दृष्टि से भी महत्वपूर्ण रहा है।